यूपी के सीतापुर के संदना इलाके में आधी रात के समय जमकर बवाल हुआ. इस वजह से घटनास्थल पर 8 थानों की पुलिस के साथ एडिशनल एसपी खुद मोर्चा संभालने के लिए पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है कि इलाके के काल भैरव आश्रम में रात के वक्त महिलाओं के चीखने की आवाज आती है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक शख्स बाबा के आश्रम में गया तो उसे त्रिशूल मारकर जख्मी कर दिया गया. इसके बाद व्यक्ति को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया.
घायल व्यक्ति ने बाबा पर हमले का लगाया आरोप
घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि बाबा ने उसपर त्रिशूल से हमला किया है. ग्रामीणों ने दावा किया है कि एक हफ्ते पहले इलाके में एक कंकाल मिला था. वहीं दो दिन पहले पश्चिम बंगाल की एक युवती भी आश्रम के पास मिली थी. बाबाओं के द्वारा हमले किए जाने की सूचना के बाद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडों के साथ बाबा के आश्रम को घेरने के लिए पहुंच गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर संभाला मोर्चा
मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया. ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर भी लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, बाबा ने सिरे से ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है. बाबा के अनुसार आश्रम के पास जो कंकाल मिला था वह उनकी जानकारी में नहीं है. बाबा ने ग्रामीणों के द्वारा घेर कर जान से मार देने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. बाबा ने बताया आज हालात ऐसे थे जैसे कि पालघर घटना में साधु संतों की मॉब लिंचिंग करते हुए हत्या कर दी गई थी. इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस ने उनकी ग्रामीणों से रक्षा की. बाबा के ऊपर जान का खतरा था जिसके चलते पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए बाबा को इलाके से बाहर निकला गया. बाबा ने बताया कि ग्रामीणों के ख़ौफ़ से वह अपनी जान बचाकर आश्रम से भाग रहे हैं.
पुलिस ने शांति व्यवस्था की बहाल
इलाके में घटना के बाद से पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन ग्रामीणों में आश्रम के लोगों के खिलाफ आक्रोश है. हालात तनावपूर्ण हैं जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल भी गांव में तैनात किया गया है. मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अफवाह फैलाई गई थी कि आश्रम में महिलाओं के चीखने की आवाज आती है. जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित होकर आश्रम को घेर लिया गया था. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए और अब स्थिति नियंत्रण में है एवं मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं