गुजरात में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 23 वर्षीय महिला की अपने बॉयफ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाने के बाद हेवी ब्लीडिंग के कारण मौत हो गई और बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले जाने की बजाए ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीकों के बारे में खोजता रहा.
फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक महिला के वेजाइनल टिशू फट गए थे, जिस वजह से उसे बहुत अधिक ब्लीडिंग हो रही थी. यह घटना 23 सितंबर को गुजरात के नवसारी जिले की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि, महिला और उसके बॉयफ्रेंड एक होटल में थे, जहां यौन संबंध बनाने के बाद अचानक ही महिला को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी और इससे वो काफी डर गए. लेकिन महिला के बॉयफ्रेंड ने एंबुलेंस को बुलाने की बजाए ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीकों की तलाश की.
रिपोर्ट के मुताबिक उसने एक कपड़े की मदद से ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की थी लेकिन इससे मदद नहीं मिली और कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई. इसके बाद घबरा कर लड़के ने अपने एक दोस्त को होटल बुलाया और फिर महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
सिविल हॉस्पिटल में पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद महिला के बॉयफ्रेंड ने उसके परिजनों को फोन किया लेकिन जब तक वो अस्पताल पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने महिला के शव को सूरत सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है, जहां उसका फॉरेंसिक टेस्ट किया जाएगा और साथ ही उन्होंने 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं