महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद में मनोनीत करने की सिफारिश से जुड़ी अटकलों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि इस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निर्णय लेंगे. राज्यपाल कोटे से 12 उम्मीदवारों को राज्य की विधान परिषद में मनोनीत किया जाना है. इसपर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को उम्मीदवारों के नाम भेजने पर चर्चा की है, जिसके एक दिन बाद राउत का यह बयान आया है.
मातोंडकर के नाम की चर्चा से संबंधित एक सवाल के जवाब में राउत ने पत्रकारों से कहा, ''''मैंने भी इन अटकलों के बारे में सुना है कि सरकार मातोंडकर को परिषद के लिये मनोनीत करेगी. यह राज्य के मंत्रिमंडल का विशेषाधिकार है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर फैसला लेने के लिये अधिकृत हैं.''''
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
महाराष्ट्र की विधान परिषद की 12 सीटें इस साल जून में खाली हुई हैं. संविधान के अनुच्छेद 171 के तहत राज्यपाल साहित्य, कला, विज्ञान, सहकारी आंदोलन और समाजसेवा के जुड़ी 12 हस्तियों को राज्य की विधान परिषद के लिये मनोनीत कर सकते हैं.
शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्यपाल से चार-चार नामों की सिफारिश करेंगी. मातोंडकर के अलावा मराठी अभिनेता तथा शिवसेना नेता आदेश बांडेकर, गायक आनंद शिंदे, भाजपा छोड़ राकांपा में शामिल हुए एकनाथ खड़से और किसान नेता राजू शेट्टी के नामों की भी चर्चा है.
मातोंडकर ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में मुंबई कांग्रेस के कामकाज के तरीके को लेकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं