यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए हैं. एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा सुर्खियों में हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाए गए हैं. प्रियंका गांधी के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा भी राजनीति में शामिल हो सकते हैं. रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) पेशे से कारोबारी हैं. उनकी कंपनी 'आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स' हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम आभूषणों का कारोबार करती है. इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा और भी कई कंपनियों के डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर हैं. रॉबर्ट वाड्रा 18 अप्रैल 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में पैदा हुए. रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल कारोबारी थे और उनकी माता स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं. रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी दोनों के परिवारों में बहुत अंतर हैं. प्रियंका गांधी जहां राजनीतिक परिवार से आती हैं. वहीं रॉबर्ट वाड्रा एक व्यावसायिक परिवार से आते हैं. रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात 1991 में दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी. जबकि दोनों की शादी 18 फरवरी, 1997 को हुई थी. रॉबर्ट वाड्रा फिटनेस फ्रीक होने के साथ फैशन में दिलचस्पी रखतें हैं.
रॉबर्ट वाड्रा के जीवन से जुड़ी 10 बातें
1. रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पैदा हुए. उनके पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल कारोबारी थे. मूल रूप से वाड्रा परिवार पाकिस्तान के सियालकोट से हैं, भारत विभाजन के समय रॉबर्ट वाड्रा के दादा भारत आकर बस गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. रॉबर्ट वाड्रा के एक भाई और एक बहन थीं. 2001 में उनकी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी और 2003 में उनके भाई की मौत हो गई थी. जबकि उनके पिता की मृत्यु 2009 में हुई थी. वाड्रा परिवार में अब सिर्फ उनकी मां ही उनके साथ हैं.
3. रॉबर्ट वाड्रा ने 18 फरवरी, 1997 को प्रियंका गांधी से शादी की. उनके एक बेटा रेहान और बेटी मिराया है.
4. रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने 1997 में 'आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स' नाम की कंपनी की शुरुआत की. आज इस कंपनी को 22 साल हो गए हैं.
5. व्यापार के अलावा रॉबर्ट वाड्रा फिटनेस और फैशन में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं. रॉबर्ट वाड्रा घंटों जिम में एक्सरसाइज, मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करते हैं.
यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बना रही खास प्लान, दो दर्जन रणनीतिकार देंगे सलाह
6. रॉबर्ट वाड्रा को कारों और सुपरबाइक्स का शौक हैं. रॉबर्ट वाड्रा के पास पोर्शे, जैगुआर, मर्सिडीज, BMW के अलावा कई सुपर लग्जरी कारें हैं.
7. 2001 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान रॉबर्ट की बाइक रैली को एक आईएएस अधिकारी ने रोक दिया था. जिसके बाद आईएएस अधिकारी का तबादला हो गया, जिसके चलते रॉबर्ट वाड्रा विवादों में आ गए थे.
8. रॉबर्ट वाड्रा को दिसंबर 2011 में एक अंग्रेजी अखबार ने बेस्ट ड्रेस्ड मैन का खिताब दिया था.
9. रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर कई आरोप हैं. फिलहाल रॉबर्ट वाड्रा से लंदन की 19 लाख पाउंड कीमत वाली एक संपत्ति के धनसंशोधन मामले में ईडी पूछताछ कर रही है.
10. उनकी कंपनी हॉस्पिटीलिटी डीएलएफ के साथ डील विवाद में घिरी है. उनकी कंपनियों पर हरियाणा और राजस्थान में कौड़ियों के मोल जमीन खरीदने के आरोप भी हैं.
संबंधित खबरें
रॉबर्ट वाड्रा ED दफ्तर से बाहर निकले, 'चौकीदार चोर है' की नारेबाजी होने लगी!
क्या उत्तर प्रदेश की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट वाड्रा, पोस्टर से बढ़ी हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं