शरद पवार की पार्टी NCP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा' (परीक्षा पर चर्चा) कार्यक्रम का स्वागत करते हुए उनसे सवाल किया है कि वे आम आदमी की चिंताओं को दूर करने के लिए 'परेशानी पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन कब करेंगे. एनसीपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो (Clyde Crasto) ने कहा कि कुछ हस्तियों ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वो पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखें. आश्चर्य है कि सुविधाओं और समस्याओं से पीड़ित लोगों से पीएम मोदी कब बातचीत करेंगे?
Celebrities are talking about #ParikshaPeCharcha, welcome move, we must talk about children and their exams, but a question arises,
— Clyde Crasto - क्लाईड क्रास्टो (@Clyde_Crasto) March 31, 2022
When will they do a #PareshaniPeCharcha ?
Parents of these children are 'Pareshan' due to #FuelPriceHike #Inflation #Unemployment... list is long
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्वीट करते हुए प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने लिखा कि "छात्र परीक्षा अवधि के दौरान तनाव में होते हैं. हम तनाव से छुटकारा पाने के लिए उनके साथ बातचीत करने के लिए प्रधान मंत्री को धन्यवाद देते हैं. लेकिन वह छात्रों के माता-पिता और आम लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए 'परेशानी पे चर्चा' कब आयोजित करने जा रहे हैं?" उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर रोज बढ़ रही हैं, जबकि बेरोजगारी "चिंता का विषय" बन गई है.
क्रास्टो ने आगे कहा कि क्या कभी मशहूर हस्तियों ने कीमतों में वृद्धि के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों के बारे में सोचा है. बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस की सरकार है.
VIDEO: 10 दिन में नौवीं बार बढ़े दाम, पेट्रोल-डीजल के दाम आउट ऑफ कंट्रोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं