Kolkata:
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले के मोगराहाट में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की कुल संख्या 143 तक पहुंच गई है, जबकि कई लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ममता बनर्जी ने इस मामले की जांच सीआईडी से करवाने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार काफी लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जिससे मारे जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी मुमकिन है। इस इलाके में देसी शराब के 10−12 अवैध ठेके हैं। कई बार लोगों ने पुलिस से इन्हें बंद कराने की मांग भी की, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा इस हादसे के तौर पर सामने आया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पश्चिम बंगाल, जहरीली शराब, 57 मरे