पश्चिम बंगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का शव रविवार को हुगली जिले के गोगाट में एक नहर से बरामद किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी के जिस कार्यकर्ता का शव मिला है, वह राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी था और पिछले कुछ दिनों से लापता था. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है.
सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लापता 45 वर्षीय काशीनाथ घोष का शव कोलकाता के पश्चिम में 90 किलोमीटर दूर गोगाट के कोटा गांव की नहर से बरामद किया गया. भाजपा ने घोष की हत्या का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल पर लगाया है. अरंबाग क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक अध्यक्ष, बिमान घोष ने कहा, "काशीनाथ हमारी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उन्हें तृणमूल कांग्रेस के भेजे हुए गुंडों ने मार दिया." काशीनाथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता लालचंद्र बाग की हत्या के आरोपियों में से एक था.
बता दें कि 22 जुलाई को इलाके के नकुंडा गांव में लालचंद्र की कथित तौर पर उस वक्त पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, जब वह एक दिन पहले (21 जुलाई) ही कोलकाता से अपनी पार्टी द्वारा आयोजित शहीद दिवस में हिस्सा लेकर लौटा था. पुलिस ने मामले में भाजपा के छह स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार किया था. हालांकि, भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि बाग की हत्या तृणमूल के आंतरिक झगड़े का नतीजा है. पार्टी नेताओं ने कहा था कि भाजपा समर्थकों को असली अपराधियों को बचाने के लिए झूठे मामलों में गिरफ्तार किया गया. (इनपुट-IANS)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं