West Bengal Assembly Result 2026: सुबह 8 बजे शुरू हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के दिए महत्वपूर्ण डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर सबकी नजर है, जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी फाइट है. टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर से टीएमसी उम्मीदवार पन्ना लाल हल्दर और बीजेपी उम्मीदवार दीपक कुमार हल्दर मैदान में हैं और दोनों के बीच मुकाबला कड़ा माना जा रहा है. यह सीट टीएमसी सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी के लिए महत्वपूर्ण है, जो उनकी साख जुड़ी हुई है.
गौरतलब है पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. सुबह ही बीजेपी ने रूझानों में बड़ी बढ़त बना ली है. पोस्टल बैलेट के बाद शुरू हुए ईवीएम की गिनती में बीजेपी को रूझानों में 161 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी 116 सीटों बढ़त बनाए हुए हैं. पिछले विधानसभा की तुलना में टीएमसी रूझानों में 94 सीटों पर नुकसान की ओर बढ़ती दिख रही है. हालांकि अभी अंतिम रिजल्ट बाकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं