विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2019

उत्तर भारत को ठंड से अभी राहत नहीं, कुछ और दिन छाया रहेगा कोहरा, जानें- अपने राज्य के मौसम का हाल

कश्मीर समेत समूचा उत्तर भारत पिछले 15 दिनों से जबरदस्त सर्दी की चपेट में है.

उत्तर भारत को ठंड से अभी राहत नहीं, कुछ और दिन छाया रहेगा कोहरा, जानें- अपने राज्य के मौसम का हाल
उत्तर भारत में शीत लहर से अभी राहत नहीं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

उत्तर भारत गंभीर शीत लहर की चपेट में है, मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में कुहासा छाया रहेगा. जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना है. पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक शीत लहर रहने की भी उम्मीद है. बिहार,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है. राजधानी दिल्ली सहित देश के कई भागों में सुबह के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली-NCR में आज भी AQI 'अत्यंत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना

बता दें कि कश्मीर समेत समूचा उत्तर भारत पिछले 15 दिनों से जबरदस्त सर्दी की चपेट में है. शुक्रवार को कश्मीर में हुए भारी हिमपात के साथ कड़ाके की सर्दी में वहां चलने वाला 40 दिवसीय 'चिल्लई कलां' शुरू हो गयी. राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट और कुहासे के कारण वायु गुणवत्ता में भी गिरावट देखने को मिली है.

दिल्ली-एनसीआर में पारा गिरने के साथ ही चली सर्द हवाएं, अगले दो दिनों रह सकता है ऐसा मौसम

इधर, तापमान में गिरावट और पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी के कारण सैलानियों का पहाड़ी क्षेत्रों में जाना शुरु हो गया है. शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह इस पहाड़ी राज्य में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी थी. पर्यटक स्थल मनाली, कुफरी और डलजौजी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
 

VIDEO: पहाड़ों में भारी बर्फभारी से ठिठुरन बढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Forcast, IMD, Cold Waves
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com