लद्दाख में चीन से तनाव के बीच भारतीय सेना अपनी तैयारियों को चाकचौबंद रखने में जुटी है. पूर्वी लद्दाख में शनिवार को ऐसा ही नजारा दिखा जब के-9 वज्र तोपों ने अपनी ताकत दिखाई. ये स्वचालित टैंक (K9-Vajra Self Propelled Howitzer) लद्दाख में भारतीय सेना की बड़ी ताकत बने हैं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लद्दाख के दुर्गम इलाके में भी ये टैंक तेजी से आगे बढ़ते रहे. इन टैंकों की खासियत है कि लक्ष्य साधने के लिए आसानी से इन्हें कहीं भी ले जाया जा सकता है.
#WATCH K9-Vajra self-propelled howitzer in action in a forward area in Eastern Ladakh pic.twitter.com/T8PsxfvstR
— ANI (@ANI) October 2, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
के-9 वज्र सेल्फ प्रोफेल्ड हॉवित्जर की ऑपरेशनल रेंज 360 किलोमीटरतक है. यह टैंक 67 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ सकता है. इसकी फायरिंग रेंज 18 किलोमीटर है. दक्षिण कोरियाई सेल्फ प्रोपेल्ड 155 एमएम को डिफेंस डेवलपमेंट एंड सैमसंग एयरोस्पेस ने तैयार किया है. यह दक्षिण कोरिया की सशस्त्र सेना में पहले ही अपना दमखम दिखा चुकी है. अब हानवा डिफेंस द्वारा इसका उत्पादन किया जा रहा है. ऐसे एक टैंक की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं