दिल्ली में अपराधियों को पकड़ने की मुहिम में कई बार पुलिस (Delhi Police) की जान पर बन आती है. ऐसा ही वाकया दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में देखने को मिला, जहां सरेआम फायरिंग (Delhi Police Attacked) करने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ही लोगों ने धावा बोल दिया. पुलिस को वहां से उल्टे पांव लौटना पड़ा. उन पर पत्थर बरसाए गए. इस घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने अपराधी को बचाने के लिए दिल्ली के पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया.
दिल्ली के शाहदरा जिले में सीमापुरी में फायरिंग करने के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर पथराव, दिल्ली पुलिस ने इस घटना में 10 लोगों की गिरफ्तारी की है जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल है ,घटना 1 अक्टूबर की है pic.twitter.com/0vEK8z6Mo6
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) October 5, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खबरों के मुताबिक, दिल्ली के शाहदरा जिले में सीमापुरी इलाके का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दिल्ली पुलिस की जिप्सी पर कुछ लोग पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं पुलिस जिप्सी का ड्राइवर जिप्सी को बैक दौड़ा रहा है लेकिन एक शख्स ताबड़तोड़ पत्थर बरसा रहा है दिल्ली पुलिस ने इस घटना में 10 लोगों की गिरफ्तारी की है जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल है
दरअसल 1 अक्टूबर को फायरिंग के एक मामले में दिल्ली पुलिस के जवान मामले की जांच के लिए सीमापुरी के इलाके में गए थे जहां पर आरोपियों की पहचान होने के बाद कुछ लोगों ने अचानक उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए गाली गलौज की गई पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए. इसके बाद पुलिस ने इसमें गिरफ्तारी की हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं