उत्तराखंड (Uttarakhand) के बागेश्वर जिले में स्थित माउंट त्रिशूल (Mount Trishool) पर चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए. पर्वतारोहियों की खोज में उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का एक बचाव दल प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है.
कर्नल बिष्ट के हवाले से NIM द्वारा उत्तरकाशी में जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना की एडवेंचर विंग ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे राहत एवं बचाव के लिए NIM के तलाश एवं बचाव दल से मदद मांगी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्तराखंडः PM मोदी राज्य में 7 अक्टूबर को फूंकेंगे चुनावी बिगुल, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
उन्होंने बताया कि टीम जोशीमठ पहुंच गई है लेकिन मौसम खराब होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है. उन्होंने बताया कि मौसम ठीक होते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा. NIM के अनुसार, अभियान में सेना, वायु सेना और राज्य आपदा प्रतिवादन बल के बचाव दल और हेलीकॉप्टर भी शामिल है.
नौसेना का 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था. शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दल जैसे ही चोटी फतह करने के लिए आगे बढ़ा. इसी दौरान हिमस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आकर नौसेना के पांच जवान पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए.
चीनी सेना के करीब 100 जवान पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुसे : रिपोर्ट
माउंट त्रिशूल चमोली जिले की सीमा पर कुमांऊ के बागेश्वर जिले में स्थित है. तीन चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल कहते हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं