उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले सरकार और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कई मुद्दों को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने मौजूदा समय को 'आधी कमाई और दोगुनी महंगाई' का दौर बताया. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों के लिए केवल "मुश्किलें और परेशानियां' लाई है.
सपा सुप्रीमो ने जनता को लिखे खत में कहा, "आधी कमाई, दोगुनी महंगाई के इस दौर में गरीब और शोषित वर्ग की नहीं बल्कि सड़क पर आए मजदूर, कुशल एवं अर्द्ध-कुशल श्रमिक व हुनरमंद कारीगर, पढ़े-लिखे बेरोजगार, अर्थव्यवस्था की खस्ताहाल हालत की वजह से नौकरी से निकाले गए लोग, छोटे कारोबारी और किसान सब परेशान है. वास्तव में,जब से यह सरकार आई है, सिर्फ परेशानी और मुश्किल ही लाई है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 26, 2022
पूर्व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्विटर पर यह लेटर शेयर किया. अखिलेश यादव ने लोगों से गणतंत्र दिवस पर "संविधान को बचाने" का संकल्प लेने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा, "आइए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, हम उस सकारात्मक, प्रगतिशील और व्यावहारिक राजनीति के साथ आगे बढ़ें, जो किसी एक खास वर्ग को नहीं बल्कि आम जनमानस को संग लेकर बढ़ती है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं