उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है. लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) में उत्तर प्रदेश में BJP का प्रदर्शन खराब रहा. उपचुनाव (UP Bypoll 2024) जीत कर BJP अपना दमखम दिखाने की तैयारी में है. अगर नतीजे खराब हुए, तो फिर CM योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठेंगे. इसीलिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही योगी सभी सीटों का दौरा कर चुके हैं.
उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदल गई है. चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि इन तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे. यूपी के फैजाबाद की मिल्कीपुर सीट पर बाद में उपचुनाव होगा. 20 नवंबर को जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 5 पर NDA और 4 पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
8 नवंबर से प्रचार शुरू करेंगे योगी
यूपी उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार की तैयारी कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक, योगी 8 नवंबर से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. उस दिन गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर में BJP के लिए वोट मांगेंगे. यूपी के CM ने 'कटेंगे तो बंटेंगे' नारे के बहाने अपना एजेंडा पहले ही बता दिया है. हिंदुत्व के सहारे उन्होंने इस बार समाजवादी पार्टी के PDA वाले चक्रव्यूह को तोड़ने की रणनीति बनाई है.
RLD को मिली मीरापुर सीट
पिछले चुनाव में RLD और समाजवादी पार्टी का गठबंधन था. लेकिन अब RLD, NDA के साथ है. NDA में गठबंधन के तहत मीरापुर सीट RLD के खाते में आ गई है. जीत के लिहाज़ से BJP के लिए कुंदरकी सीट बहुत कठिन है. यहां 62% वोटर मुस्लिम हैं. BJP के छोड़ कर बाकी सभी उम्मीदवार मुसलमान हैं. BJP का दावा है कि यहां रामपुर जैसा खेल हो सकता है.
9 नवंबर को योगी की सीसामऊ, करहल और खैर में रैली
CM योगी आदित्यनाथ 9 नवंबर को सीसामऊ, करहल और खैर में चुनावी रैली करेंगे. सीसामऊ और करहल में पिछली बार समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी. करहल से तो खुद अखिलेश यादव चुने गए थे. यहां से उनके भतीजे तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से BJP ने उनके खिलाफ अखिलेश के परिवार से ही अनुजेश यादव को टिकट दिया है.
11 नवंबर को कटेहरी, फूलपुर और मंझवा में करेंगे प्रचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को कटेहरी, फूलपुर और मंझवा में चुनाव प्रचार करेंगे. पिछले चुनाव में मंझवा और कटेहरी की सीटें सहयोगी दल निषाद पार्टी को मिली थीं. पर इस बार तय हुआ कि निषाद पार्टी के चुनाव निशान भोजन भरी थाली पर चुनाव लड़ने मैं नुकसान है. इसलिए इस बार निषाद पार्टी के लिए BJP ने सीट नहीं छोड़ी.
योगी ने कटेहरी सीट की ली ज़िम्मेदारी
यूपी BJP कोर कमेटी ने पूरे उपचुनाव की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है. इस कमेटी में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल हैं. CM योगी ने कटेहरी सीट की ज़िम्मेदारी खुद ले रखी है. चुनाव से पहले ही वे वहां का दो बार दौरा कर चुके हैं. उन्होंने अपने सबसे भरोसेमंद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को इस सीट का प्रभारी बनाया है. मंझवा और फूलपुर सीटों की ज़िम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पास है. BJP ने इस बार के चुनाव में OBC पर दांव लगाया है.
बटेंगे तो कटेंगे के बाद यूपी उपचुनाव में राजनीतिक दलों में नारों की जंग, सपा के बाद बसपा भी कूदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं