उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर अपनी साइकिल छोड़कर चला गया था. बता दें कि बीते कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां ट्रैक पर कुछ न कुछ सामान छोड़ कर ट्रेनों की डीरेल करने की कोशिश की गई है. जानकारी के मुताबिक ट्रैक साइकिल ट्रेन से टकरा रही गई थी. उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर की यह घटना बताई जा रही है.
संतकरीबर नगर की घटना
संतकबीर नगर के खलीलाबाद शहर के पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने की घटना बताई जा रही है. शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर रखी साइकिल साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंस गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इसमें किसी को नुकसान नहीं हुआ. लेकिन इस घटना के कारण यात्रियों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया क्योंकि साबरमती एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रेन के इंजन में फंसी साइकिल
रेलवे ट्रैक पर रखी साइकिल से साबरमती एक्सप्रेस टकराने के बाद करीब 200 मीटर आगे जाकर रुकी. लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर साइकिल निकाली. इस दौरान करीब सात मिनट तक ट्रेन रुकी रही. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (19410) शनिवार की सुबह गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी. सुबह 6:02 बजे खलीलाबाद शहर के पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास ट्रेन पहुंची थी कि रेल ट्रैक पर रखी साइकिल इंजन में फंस गई.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
साइकिल को इंजन से निकालने के बाद सुबह करीब 6:09 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई. चालक राम सरन ने स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद को इसकी सूचना दी. एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी सुशील कुमार सिंह के अलावा आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची. साइकिल किसकी थी और वहां कैसे पहुंची यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. आरपीजी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं