विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

बब्बर खालसा के दो आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली एवं पंजाब से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
New Delhi: दिल्ली एवं पंजाब से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों आतंकवादी धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के कुछ नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त अशोक चांद ने बताया, "बब्बर खालसा से सम्बंधित एक आतंकवादी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया।" सूत्रों के अनुसार इसी संगठन से सम्बंधित एक अन्य आतंकवादी पंजाब से गिरफ्तार किया गया। खालिस्तान की मांग को लेकर 1980 के दशक में पंजाब में फैले आतंकवाद में बब्बर खालसा की प्रमुख भूमिका थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बब्बर खालसा, दो आतंकी गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com