विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

टाइम मैगजीन का यू-टर्न, अब नरेंद्र मोदी को बताया भारत को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रधानमंत्री  

कुछ दिनों पहले ही अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण के आवरण पृष्ठ पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर उन्हें ‘डिवाइडर इन चीफ’ (विभाजन का सिरमौर) करार देने के बाद मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ ने अब उन्हें भारत को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रधानमंत्री करार दिया है.

Also Read in
टाइम मैगजीन का यू-टर्न, अब नरेंद्र मोदी को बताया भारत को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रधानमंत्री  
टाइम मैगजीन ने नरेंद्र मोदी को भारत को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रधानमंत्री करार दिया है.
  • विवादित लेख के बाद टाइम मैगजीन का यू-टर्न
  • नरेंद्र मोदी को देश को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रधानमंत्री बताया
  • पिछले दिनों 'डिवाइडर इन चीफ' करार दिया था
नई दिल्ली:

कुछ दिनों पहले ही अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण के आवरण पृष्ठ पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर उन्हें ‘डिवाइडर इन चीफ' (विभाजन का सिरमौर) करार देने के बाद मशहूर पत्रिका ‘टाइम' ने अब उन्हें भारत को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रधानमंत्री करार दिया है. ‘टाइम' के नए अंक में लंदन स्थित मीडिया संगठन इंडिया इंक ग्रुप के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी मनोज लडवा ने ‘मोदी हैज यूनाइटेड इंडिया लाइक नो प्राइम मिनिस्टर इन डिकेड्स' शीर्षक से एक आलेख लिखा है और इसमें कहा है कि मोदी ने भारत को इस तरह एक सूत्र में पिरोया है जितना दशकों में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया. भारत के आम चुनावों में मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद ‘टाइम' ने यह आलेख प्रकाशित किया है. आपको बता दें कि देश में 542 लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 303 सीटें मिलीं.  

जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने नई मोदी सरकार में NDA के दलों के रोल को लेकर दी यह सलाह

मनोज लडवा ने लिखा है, ‘मोदी के पहले कार्यकाल और इस मैराथन चुनाव में मोदी की नीतियों को लेकर की गई कठोर और अक्सर अनुचित आलोचना के बावजूद करीब पांच दशकों में भारतीय मतदाताओं को किसी प्रधानमंत्री ने इतना एकजुट नहीं किया'. साल 2014 में ‘प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी' अभियान के शोध विश्लेषण एवं संदेश प्रभाग की अगुवाई कर चुके मनोज ने लिखा है कि मोदी को प्रचंड जनादेश इसलिए मिला है क्योंकि वह भारत की सबसे बड़ी दरार ‘वर्ग विभाजन' (क्लास डिवाइड) को पाटने में कामयाब रहे. मनोज का यह आलेख ‘टाइम' मैगजीन के विचार वाले खंड में प्रकाशित हुआ है. मैगजीन के इस हिस्से में दुनिया की जानी-मानी हस्तियों के विचार प्रकाशित होते हैं और समाचार, समाज एवं संस्कृति के मुद्दों पर टिप्पणी को भी जगह दी जाती है. यह आलेख ‘टाइम' की ओर से इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित आवरण कथा (कवर स्टोरी) के ठीक उलट है. मैगजीन ने भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह और पाकिस्तान के दिवंगत नेता एवं कारोबारी सलमान तासरीर के बेटे आतिश तासीर की ओर से लिखी गई आवरण कथा में मोदी को ‘इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' करार दिया था. (इनपुट- भाषा से भी) 

Video: अमित शाह और PM मोदी की 5 घंटे की मीटिंग में मंत्रालयों पर मंथन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, PM Modi, Divider In Chief, Time Magazine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com