विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2024

3 बार से लोकसभा सांसद डी पूरनदेश्वरी को मिल सकता है लोकसभा का अध्यक्ष पद: सूत्र

सांसद डी. पूरनदेश्वरी को लोकसभा का अध्यक्ष पद मिल सकता है, डी. पूरनदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार भी हैं. मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ये खबरें भी सुनने को मिली थीं कि लोकसभा स्‍पीकर का पद टीडीपी ने मांगा है.

3 बार से लोकसभा सांसद डी पूरनदेश्वरी को मिल सकता है लोकसभा का अध्यक्ष पद: सूत्र
नई दिल्‍ली:

आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और 3 बार से लोकसभा सांसद डी. पूरनदेश्वरी को लोकसभा का अध्यक्ष पद मिल सकता है, सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है. मंत्रिमंडल की स्थापना के बाद लोकसभा अध्यक्ष का नाम एनडीए सरकार को तय करना है. डी. पूरनदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार भी हैं. मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ये खबरें भी सुनने को मिली थीं कि लोकसभा स्‍पीकर का पद टीडीपी ने मांगा है. ऐसे में हो सकता है कि डी. पूरनदेश्वरी के नाम पर दोनों पार्टियों में सहमति बन गई हो.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Speaker, D Purandeshwari, Lok Sabha MP D Purandeshwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com