विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2024

पूर्वी दिल्ली में आभूषण की दुकान में डकैती के आरोप में तीन गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सवा चार बजे जब रावत ज्वैलरी की दुकान पर बैठा था, तभी मंकी कैप पहने एक व्यक्ति दुकान पर आया और उसने अंगूठी दिखाने को कहा. अधिकारी ने कहा कि इसके तुरंत बाद, उसने बंदूक लहराई और चुपचाप बैठने की धमकी दी तथा इसी बीच मंकी कैप एवं हेलमेट पहने दो और आदमी दुकान में दाखिल हुए.

पूर्वी दिल्ली में आभूषण की दुकान में डकैती के आरोप में तीन गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में आभूषण की एक दुकान में कथित तौर पर लूट-पाट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मनीष उर्फ मोनू (28), हरियाणा निवासी मनीष (30) और उत्तर प्रदेश के ही लोनी निवासी अभिषेक (19) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रेम रावत ने बताया कि वह भोलानाथ नगर में दीपक ज्वैलर्स की दुकान पर पिछले 25 साल से काम कर रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सवा चार बजे जब रावत ज्वैलरी की दुकान पर बैठा था, तभी मंकी कैप पहने एक व्यक्ति दुकान पर आया और उसने अंगूठी दिखाने को कहा. अधिकारी ने कहा कि इसके तुरंत बाद, उसने बंदूक लहराई और चुपचाप बैठने की धमकी दी तथा इसी बीच मंकी कैप एवं हेलमेट पहने दो और आदमी दुकान में दाखिल हुए.

अधिकारी ने कहा कि अपराधियों ने शिकायतकर्ता को हथियार दिखाकर धमकाया, उसे धक्का दिया और प्रदर्शित आभूषण लूट लिये. अधिकारी के अनुसार, वे बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए.

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीना ने कहा कि पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और आरोपी मनीष एवं अभिषेक को पकड़ा. मीना ने कहा कि दोनों के बयान के आधार पर तीसरे आरोपी मनीष को हरियाणा के बहादुरगढ़ से पकड़ा गया.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robbery At Jewelery Shop, Delhi Crime News, Delhi Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com