स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा से माफी मांगते हुए कहा है कि, "मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर आंदोलन में काम करता रहूंगा." उन्होंने आश्वस्त किया कि किसान आंदोलन में कोई टूट नहीं पड़ी है. योगेंद्र यादव का यह बयान तब सामने आया है, जब उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा ने एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया है कि हमने बीजेपी का संपूर्ण बहिष्कार किया है. ऐसे में जो नेता बीजेपी के नेता के घर गए हमने उनका भी बहिष्कार किया है. इसलिए योगेंद्र यादव अब एक महीने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर रहेंगे. एसकेएम के सदस्य मंजिल सिंह राय ने कहा कि हमने योगेंद्र यादव से कहा है कि वो सार्वजनिक रूप से संगठन से माफी मांगे.
उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में बीजेपी के लोगों ने किसानों को गाड़ियों से कुचला और आप उनके घर जाएं? ये स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं, योगेंद्र यादव ने कहा कि उनसे ये गलती हुई कि उन्होंने बाकी किसान नेताओं से इस संबंध में चर्चा नहीं की. यादव ने कहा कि उनके सिद्धांत हैं इसलिए वो बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर गए. उन्होंने कहा कि, "किसानों के यहां तो शादी में कोई जाए या ना जाए पर मौत पर जरूर जाते हैं. हालांकि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं." उन्होंने NDTV से खास बातचीत में कहा कि, "ऐसे बड़े आंदोलन में सामूहिक निर्णय प्रक्रिया से जो भी फैसला हुआ है, वो सिर माथे पर है, उसका मैं सम्मान करता हूं. इस आंदोलन की एकता को बनाए रखना देश के लिए सर्वोपरि है."
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं