विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2024

BJP ने 400 पार का नारा दिया, देश के लोगों ने '400 हार' का : सपा चीफ अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, “महंगाई चरम पर है, किसानों की आय दोगुनी करने और गरीबों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए.

BJP ने 400 पार का नारा दिया, देश के लोगों ने '400 हार' का : सपा चीफ अखिलेश यादव
लखनऊ:

 समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के ‘400 पार' के नारे पर चुटकी लेते हुए बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने “400 हार” का नारा दिया है. उन्होंने दावा किया कि सभी मुद्दों पर झूठ बोलने वाली यह पार्टी सत्ता से बाहर होने जा रही है. सपा अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जहां भाजपा 400 पार का नारा दे रही है, वहीं इस देश के लोग 400 हार का नारा दे रहे हैं. उन्होंने जो वादे किए थे जैसे किसानों और गरीबों के साथ किए गए वादे, उन्हें उन्होंने पूरे नहीं किए. यह सरकार सत्ता से बाहर होने जा रही है क्योंकि यह हर मुद्दे पर झूठ बोलती है. पीडीए परिवार इसे हराने जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “महंगाई चरम पर है, किसानों की आय दोगुनी करने और गरीबों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए.. वे इसे नहीं भूलेंगे. अग्निवीर जैसी योजना लाकर बेहतर भविष्य को छीनने के लिए युवा भाजपा को कभी नहीं भूलेंगे. वे नौकरी नहीं देना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने परीक्षाओं के पेपर लीक किए.”

बदायूं में दोहरी हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, “दो भाइयों का जीवन चला गया. यदि पुलिस ठीक से काम करती तो इन जिंदगियों को बचाया जा सकता था.”

बदायूं में दो नाबालिग लड़कों की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को मार गिराए जाने के संदर्भ में यादव ने कहा, “वे अपनी खामियों को नहीं छिपा सकते. इस मुठभेड़ से उनकी विफलता नहीं छिपने जा रही.”

हाल की कुछ घटनाओं के संदर्भ में सपा नेता ने कहा कि इस सरकार को बाद में कार्रवाई कर अधिकारियों को हटाना पड़ा.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन ढीला है क्योंकि यह सरकार हर घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. जब उसके मंत्री, विधायक और पूरा विभाग अन्य कार्यों में लिप्त हैं तो स्थिति में सुधार कौन लाएगा.''

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने चुनावी बॉण्ड को “दान नहीं बल्कि एक वसूली बताया.”

आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी का आंतरिक मामला है. उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी का संगठन कांग्रेस द्वारा खड़े किए उम्मीदवारों का ईमानदारी के साथ समर्थन करेगा.

सपा ने कांग्रेस को 17 सीट दी हैं और बाकी 63 सीट पर खुद और अन्य सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा बाकी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करेगी.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, SP On BJP, Loksabha Elections 2024, Akhilesh Yadav Allegation On Election Commission, Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com