देश भर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इसके कारण लोगों को परेशानी होने लगी है. धूप तेज और तेज होती जा रही है, जिसके कारण दोपहर में सड़कों पर कुछ दूरी तक चलना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में आगामी दिनों में गर्मी का अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है. इसने आम लोगों को परेशान कर दिया है. दरअसल, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों के लिए अधिकतम तापमान में इजाफे का अनुमान जताया है. साथ ही दिल्ली सहित कुछ राज्यों में लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है. विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ जगहों पर अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है.

मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश को लेकर लू चलने का अनुमान जताया है. जल्दी गर्मी आने की शिकायत कर रहे लोगों के लिए लू की चेतावनी और ज्यादा परेशान करने वाली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
05 अप्रैल 2025 के लिए मौसम की चेतावनी #imd #india #shorts #thunderstorm #hailstorm #Heatwave #rainfall@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/WP5tEk39t0
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 4, 2025
ये है मौसम विभाग का अनुमान
- उत्तर पश्चिमी भारत के इलाकों में अगले 5 से 6 दिनों के दौरान लू चल सकती है.
- दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान गरज के साथ बिजली और छिटपुट जगह पर भारी बारिश हो सकती है.
- पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र कच्छ, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली के आसपास के इलाकों में 38 से 42 डिग्री देखने को मिल सकता है.

दिल्ली में 42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले छह दिनों तक दिल्ली में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही कहा है कि इस दौरान पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आईएमडी द्वारा जारी छह दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की स्थिति रहेगी और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
इसके अलावा अगले 5-6 दिनों के दौरान देश के विभिन्न इलाकों में तापमान बढ़ने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि देश के विभिन्न इलाको में 2 से 4 डिग्री सेल्सियत तक अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है.

यहां बढ़ सकता है अधिकतम तापमान
- उत्तर पश्चिमी भारत के कई स्थानों पर अगले 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है.
- मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है
- महाराष्ट्र में अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है.
- गुजरात में 24 घंटे के बाद अगले चार दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
- दक्षिणी प्रायद्वीप में दो दिन तापमान में बदलाव नहीं, फिर अगले 3 दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है.
- इसके अलावा देश के अन्य इलाकों में तापमान में बदलाव नहीं होगा.
इन इलाकों में है बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज देश के केरल, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही उत्तर पूर्वी राज्यों में असम, मेघालय के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. बारिश, ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तूफान को लेकर असम और मेघालय के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं