विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

ये तो हद ही हो गई! जब महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी कार, देखें फिर क्या हुआ

एक महिला रेलवे ट्रैक पर बेखौफ होकर अपनी कार दौड़ाने लगी. महिला की इस हरकत के कारण बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन को बीच ट्रैक पर रोकना पड़ा. मामला सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है. इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ये तो हद ही हो गई! जब महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी कार, देखें फिर क्या हुआ
ट्रैक पर कार को देख हर कोई हैरान हो गया.
शंकरपल्ली:

क्या आपने कभी किसी रेलवे ट्रैक पर कार को दौड़ते हुए देखा है? अगर नहीं तो आज देख लें. दरअसल एक महिला ने रेलवे ट्रैक को सड़क समझ लिया है और पटरी पर ही अपनी कार को तेज रफ्तार में दौड़ाने लगी. महिला की इस हरकत से अफरातफरी मच गई. अपनी जान के साथ-साथ महिला ने कई लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया. ये मामला तेलंगाना के शंकरपल्ली का है और इस घटना से जुड़ा वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में एक महिला अपनी गाड़ी को रेलवे ट्रैक पर तेजी के साथ दौड़ा रही है. जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोगों ने महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की. लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और अपनी इस हरकत से रेलवे कर्मचारियों को चौंका दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन को रोकना पड़ा

रेलवे ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाने के कारण  बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन को बीच ट्रैक पर ही रोकना पड़ा. मामला सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल महिला कौन है और कहां की रहने वाली है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Viral Video, Shankarpally Railway Track, Railway Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com