- तेजस्वी यादव बोले-देश का संविधान खतरे में
- 'RSS का एजेंडा लागू करवाना चाहती है बीजेपी'
- कहा- हम लालू यादव की राह पर चल रहे हैं
बिहार के पूर्व उपुमख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल है. तेजस्वी ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात कही. तेजस्वी ने इस दौरान नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो वादे प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए थे, एक भी पूरे नहीं किए गए. केंद्र सरकार ने जितनी भी योजनाओं की शुरुआत की, चाहे गंगा सफाई अभियान हो, या मेक इंडिया हो एक भी योजना सफल नहीं रही. आज जो सबसे ज्यादा चिंता की बात है वह संविधान बचाने की. हमलोगों का प्रयास है कि देश तभी बचेगा जब हमारा संविधान बचेगा.
यह भी पढ़ें: अनंत सिंह जैसे बाहुबलियों के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं : तेजस्वी यादव
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार, मोदी जी और नीतीश जी सब मिलकर नागपुरिया कानून को लागू करना चाहते हैं. ये सभी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की जगह आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहते हैं. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के सहयोगी दल धीरे-धीरे NDA से अलग हो रहे हैं. देश भर में हर जगहों से उनके सहयोगी दल उन्हें छोड़ने का काम कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण बीजेपी का तानाशाही रवैया है. तेजस्वी ने कहा कि अब देश की जनता संघ मुक्त भारत बनाने का काम करेगी, जो मेरे चाचा कहा करते थे, लेकिन चाचा तो अब उल्टा काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी का हमला, बिहार में बहार है...गोलियों की बौछार है, क्योंकि यहां नीतीशे कुमार हैं...
तेजस्वी ने बिहार में सीटों के बंटवारे पर कहा, नीतीश कुमार जिन्होंने 2 सीटें जीती थी, उन्हें 17 सीटें मिलीं और जिसके पास 22 सीटें मिलीं थी उन्हें भी 17 सीटें मिली हैं. यानि बीजेपी अपनी हैसियत समझ चुकी है कि बिहार में उसके क्या हालात हैं. नीतीश जी को जितनी सीटें दी गईं हैं वह महागठबंधन को गिफ्ट के रूप में मिल गई है. नीतीश कुमार का खाता नहीं खुलने जा रहा है. नीतीश जी नालांदा का सीट भी हारेंगे.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को लेकर बोले तेजप्रताप- भाई को बनाऊंगा सीएम, मैं कृष्ण की तरह पथ-प्रदर्शक
तेजस्वी ने कहा कि लालू जी को जबरदस्ती फंसाया गया है, जिसका भांडा सीबीआई के आलोक वर्मा जी ने फोड़ दिया है. तेजस्वी ने कहा कि लालू जी एक व्यक्ति नहीं एक विचारधारा का नाम है. हम उसी पर चल रहे हैं. बिहार की जनता मानती है कि जो गरीबों का नेता है. जो पिछड़ों का नेता है, अल्पसंख्यकों का नेता उसे फंसाया गया है. जनता आने वाले चुनाव में इसका फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि हम भी अगर बीजेपी में चले जाते तो हम भी हरिशचंद्र बन जाते. अगर सच बोलियेगा तो आप भ्रष्टाचारी बन जाओगे.
VIDEO: NDTV से बोले तेजस्वी यादव, सीट बंटवारे पर मिलकर करेंगे फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं