New Delhi:
टीम अन्ना की कोर कमेटी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें उन कदमों पर चर्चा होगी, जोकि सरकार की ओर से मजबूत लोकपाल पास न होने पर टीम अन्ना उठाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता अन्ना हजारे करेंगे। अन्ना पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर मजबूत लोकपाल बिल पास नहीं हुआ, तो वह 27 दिसंबर से फिर से अपना अनशन शुरू कर देंगे। अन्ना का यह अनशन रामलीला मैदान में होगा, जिसके लिए टीम अन्ना ने करीब-करीब सभी तैयारियां कर ली हैं। इसके अलावा पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टीम अन्ना, कोर कमेटी, लोकपाल बिल