विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2024

तमिलनाडु : लावारिस कार में मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में एक लावारिस कार से पुलिस ने पांच लोगों के शव बरामद किए हैं. यह सभी एक ही परिवार के हैं. साथ ही पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.

तमिलनाडु : लावारिस कार में मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
चेन्‍नई:

तमिलनाडु (Tamil Nadu) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक लावारिस कार से पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं. यह शव एक ही परिवार के लोगों के हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक, भारी कर्ज के कारण परिवार ने आत्‍महत्‍या कर ली. पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है.  

पुलिस के मुताबिक, पुदुक्कोट्टई जिले में एक लावारिस कार में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं. पुलिस ने इस घटना को आत्‍महत्‍या का मामला बताते हुए कहा कि भारी कर्ज के कारण परिवार ने अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर ली. पुलिस ने कार से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. 

इसके साथ ही पुलिस ने इन लोगों की पहचान तमिलनाडु के सलेम के एक व्‍यवसायी परिवार के रूप में की है. 

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या परिवार सूदखोरों के दबाव में था. 
 

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, Tamil Nadu Suicide, 5 People Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com