गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही देश के कई शहरों में पानी की समस्या गहरा गई है. मध्य प्रदेश के भोपाल में लोग पानी की कमी के खिलाफ अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. लोग कागज की लंबी पूंछ बनाकर जानवरों की तरह घुटने के बल बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शासन प्रशासन पर सवालिया निशाना भी है.
क्यों करना पड़ा यह प्रदर्शन!
भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे सीहोर जिले के बिशनखेड़ी गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन को जगाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने अपनी समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायत पत्र दिए, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने अपने आवेदनों की प्रतियों को जोड़कर एक लंबी पूंछ बनाई और 60 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्रामीण ने शहर में जानवरों की तरह बैठकर चलते हुए अपनी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अपनी समस्या को लेकर सुनवाई की मांग की और प्रशासन से जल संकट को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की. यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सरकार की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े करती है.
लोटकर फरियाद पहुंचा SP ऑफिस
मध्यप्रदेश के मंदसौर में लोट लगाकर अपनी शिकायत पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षक ऑफिस के बाहर एक युवक लोट लगाकर फरियाद लेकर पहुंचा. हालांकि, ऑफिस के बाहर सड़क से ही पुलिस कर्मियों ने उसे उठा लिया. उसकी शिकायत सुनकर अधिकारियों तक पहुंचाया. कुछ समय के लिए पुलिस कर्मी और वहां मौजूद लोग युवक की ये हरकत देखकर हैरान रह गए. लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने युवक को उठाया तब पूरा मामला पता चला. बोरखेड़ी घाटा के युवक जगदीश का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से बच्चों के साथ मार्च की दस तारीख को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. शायद वह किसी और के साथ चली गई है, जिसे वापस लाने में चंदवासा पुलिस की मदद की मांग उसने की. लेकिन मदद नहीं मिल रही है. इसलिए अपना ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया.
भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन
हरियाणा के रोहतक में शिक्षा विभाग की नींद खोलने के लिए लोगों ने एक अनोखा तरीका अपनाया था। गरनावठी गांव के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग न बनने से गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारी के ऑफिस पहुंचकर भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था. यह प्रदर्शन स्कूल की बिल्डिंग बनाने की मांग को लेकर किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं