विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

सुषमा स्वराज ने यकृत प्रतिरोपण के लिए पाक नागरिक को वीजा का दिया आश्वासन

सुषमा ने यह फैसला तब किया जब मरीज अनवर उल हसन की पत्नी ने मंत्री को ट्वीट कर अपने पति के लिए वीजा का अनुरोध किया.

Also Read in
सुषमा स्वराज ने यकृत प्रतिरोपण के लिए पाक नागरिक को वीजा का दिया आश्वासन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: अपना मानवीय रुख जारी रखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को घोषणा की कि भारत में यकृत प्रतिरोपण के लिए एक पाकिस्तानी नागरिक को वीजा दिया जाएगा. सुषमा ने यह फैसला तब किया जब मरीज अनवर उल हसन की पत्नी ने मंत्री को ट्वीट कर अपने पति के लिए वीजा का अनुरोध किया. मंत्री ने ट्वीट किया, ‘कृपया पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से संपर्क कीजिए. हम तत्काल वीजा जारी करेंगे. मैं आपके पति के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं.’

VIDEO : हम गरीबी से लड़ रहे हैं, हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है : सुषमा स्वराज​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Visa To Pakistani Citizen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com