विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2025

तेलंगाना के कांचा गाचीबोवली परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के मुख्य सचिव से सवाल पूछे हैं. कथित वन क्षेत्र से पेड़ों को हटाने सहित विकासात्मक गतिविधियां शुरू करने की क्या अनिवार्य जरूरत थी, जो पेड़ गिराए गए हैं, उनका क्या करेंगे.

तेलंगाना के कांचा गाचीबोवली परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक

तेलंगाना के कांचा गाचीबोवली परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट ने ब्रेक लगा दिया है. अब वहां अगले आदेश तक कोई गतिविधि नहीं होगी. तेलंगाना सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. तेलंगाना के मुख्य सचिव से सवाल पूछे हैं. कथित वन क्षेत्र से पेड़ों को हटाने सहित विकासात्मक गतिविधियां शुरू करने की क्या अनिवार्य जरूरत थी. क्या ऐसी गतिविधि के लिए राज्य ने अनुमति ली है, ⁠जो पेड़ गिराए गए हैं, उनका क्या करेंगे. अगर आदेशों का पालन नहीं हुआ तो मुख्य सचिव को निजी तौर पर जिम्मेदार ठहराएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Kancha Gachibowli Project, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com