विज्ञापन
49 minutes ago

Live Update SIR Hearing: सुप्रीम कोर्ट में (विशेष गहन पुनरीक्षण) SIR मामले में लगी याचिकाओं पर आज सुनवाई होनी है. राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों के 13 नेताओं ने 12 अक्टूबर को SIR के खिलाफ 3 दिन पहले याचिका लगाई थी. इस याचिका में SIR से जुड़े ऑडिट, फॉर्म-6 में बदलाव जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था. 

ओम बिरला से मिली बीजेपी की महिला सांसद 

बीजेपी की महिला सांसदों ने आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है. सभी सांसदों ने जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद विमोल अकोजम पर लगे यौन शोषण के आरोपों के चलते उनकी सांसदी खत्म करने की मांग की है. 

ओम बिरला से मिली बीजेपी की महिला सांसद

दिल्ली में बीजेपी महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला है. जिसमें बांसुरी स्वराज, डी पुरंदेश्वरी समेत कई सांसद मौजूद थी. सभी ने JNU में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के संबंध में मुलाकात की है. बिमोल अकोइजम पर JNU की 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है.

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में आज सुनवाई होनी है. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत  विपक्ष के 13 नेताओं ने SIR को लेकर याचिका लगाई है. जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. जहां SIR ऑडिट, फॉर्म-6 से जुड़े मामलों में सुनवाई होनी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court SIR Hearing, Supreme Court News Today, Rahul Gandhi, Neha Bora, Gyanesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com