विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

पुणे में सुखोई दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

वायुसेना के अग्रिम मोर्चे का एक सुखोई लड़ाकू विमान मंगलवार को पुणे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट सुरक्षित बच गया।
पुणे: वायुसेना के अग्रिम मोर्चे का एक सुखोई लड़ाकू विमान मंगलवार को पुणे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट सुरक्षित बच गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान अपराह्न् लगभग 1.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारी ने कहा, "पायलट  सुरक्षित है।" इस दुर्घटना के कारण जमीन पर जान-माल के नुकसान के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। विमान ने पुणे के बाहर स्थित लोहेगांव हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। 1997 में सेवा में शामिल किए जाने के बाद से तीसरा एसयू-30 विमान दुर्घनाग्रस्त हुआ है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुखोई, दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com