विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया

अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सौरव गांगुली की हालत स्थिर है. उन्होंने बृहस्पतिवार रात अच्छी नींद आयी. उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं. उन्हें सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है.’’

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया
सौरव गांगुली को सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है. (फाइल फोटो)
कोलकाता:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की हालत स्थिर है और उन्हें प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पूर्व भारतीय कप्तान की एक दिन पहले फिर से एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध (Heart arteries blockage) दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए थे. अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सौरव गांगुली की हालत स्थिर है. उन्होंने बृहस्पतिवार रात अच्छी नींद आयी. उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं. उन्हें सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है.''

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तीन धमनियों में अवरोध, अब जल्द लिया जाएगा यह फैसला, लेकिन...

जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली (48) की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की. इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार को गांगुली एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे. इससे पहले उन्हें हल्का दिल का दौरा आया था और ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज' का पता चला था. उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी थी और एक स्टेंट डाला गया था.

Video: सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly Health, Sourav Ganguly Angioplasty, Sourav Ganguly Admitted To Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com