झारखंड (Jharkhand) प्रदेश भाजपा (BJP) अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के उस बयान पर शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें उन्होंने राज्य में बढ़ती बालात्कार (Rape) की घटनाओं के लिए कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का मानसिक दीवालियापन है कि अब वह राज्य में बलात्कार की घटनाओं के लिए भी कोरोना वायरस संकट को जिम्मेदार मान रहे हैं. प्रकाश ने एक बयान में कहा कि अपनी सरकार की विफलताओं एवं आगामी उपचुनावों में ‘महा-ठगबंधन' की हार होती देख हेमंत बौखलाहट में ऊल-जुलूल बाते कर रहे हैं.
दरअसल दुमका में एक संवाददाता सम्मेलन में संताल परगना सहित पूरे झारखण्ड में बलात्कार और हत्या की घटनाओं में वृद्धि को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘कोरोना काल में कई चीजें बदल रही हैं. बारिश की जगह धूप और धूप की जगह बारिश हो रही है. लोगों की मनोवृत्ति भी बदल रही है. लोग अजीब तरीके से व्यवहार कर रहे हैं. इसका भी प्रभाव बलात्कार जैसी घटनाओं पर हो सकता है जिस पर शोध की आवश्यकता है. ऐसी घटनाएं रिश्तेदार, यार-दोस्त के बीच, घरेलू झगड़ा और जमीन जायदाद को लेकर भी हो रही हैं.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के सवालों से घबरा गए हैं और उनका आत्मविश्वास जवाब दे रहा है. उन्होंने कहा कि कल तक झामुमो के विधायक लोबिन हेम्ब्रम बलात्कार की घटना को बच्चों को समझाने बुझाने तक ही सीमित रखना चाहते थे लेकिन आज तो मुख्यमंत्री ने इस पर और बड़ी मुहर लगा दी.
गौरतलब है कि हेम्ब्रम ने कहा था कि लड़के-लड़कियों के हाथ में मोबाइल होने से बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है और इसके लिए उनके माता-पिता को उन्हें समझाने की आवश्यकता है.
प्रकाश ने कहा कि हर विफलता के लिए केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने वाले मुख्यमंत्री ने आज बलात्कार की घटना के लिए कोरोना वायरस संकट को दोषी ठहरा दिया. एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बलात्कार की घटनाओं पर विपक्ष राजनीति कर रहा है जबकि ऐसी घटनाएं पूरे देश में हर राज्य में हो रही हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं