New Delhi:
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि सरकार अब लोकपाल पर कोई समझौता नहीं करेगी। यह बात उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कही। उन्होंने इस बिल को मील का पत्थर करार दिया और कहा कि इस बिल को विपक्ष और टीम अन्ना दोनों को स्वीकार करना चाहिए। सोनिया की अपील का जवाब देते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि यह बिल कमजोर बिल है। इसके पास न सीबीआई है और न ही सिटीजन चार्टर। जैसा लोकपाल वो चाहते हैं अगर वैसा बनता तो सरकार के ही कई मंत्री जेल में होते। अन्ना ने कहा कि इस उम्र में भी उनका शरीर तंदुरुस्त है और अगर सरकार लोकपाल पर लड़ना चाहती है तो वो भी पीछे नहीं हटेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोनिया गांधी, लोकपाल, सरकार