विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2025

ओवैसी मुझे मौलाना राधा मोहन अग्रवाल कहते हैं.... जब वक्फ पर संसद में भड़क गए BJP सांसद

  1. जैसे फिल्मों में गुंडे होते थे, जिस महिला पर हाथ रख दिया, उसकी हो गई. ऐसी ही इन वक्फ बोर्डों ने भूमाफियाओं की तरह काम किया है. जिस जमीन पर हाथ रखा गया, वह उनकी हो गई.     
  2. मैं बताऊंगा इन्हें कारवां कहां लुटा है.
  3. माननीय सदस्य सैयद नासिर हुसैन इस बार राज्यसभा के लिए चुने गए. जब इनकी जीत की घोषणा हुई, मैं उस समय कर्नाटक के बेंगलुरु में था. विधानसभा में उस वक्त पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. 
  4. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्हें पकड़कर जेल में भेज दिया गया. 
  5. आज का दिन गरीब मुसलमानों के लिए पसमांदा मुसलमानों के लिए विधवा महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है.यह वक्फ बिल क्रांतिकारी परिवर्तन लाने जा रहा है.  
  6. हम हिंदू हैं, हम लगातार अपने समाज में परिवर्तन करते रहे हैं. हमने लगातार अपने समाज की बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया है. इतिहास हमारा गवाह है. हमारे यहां सती प्रथा होती थी, हम सती प्रथा निषेध अधिनयम लाए.
  7. यही नहीं हमने बाल विवाह निषेध अधिनियम लाए. आश्चर्य की बात होती है कि 75 सालों के अंदर एक बार भी मुस्लिम समाज के संशोधन और सुधार को लेकर गरीब मुसलमान के जीवन की बेहतरी के लिए कोई सुधार नहीं हुआ. 
  8. पीएम मोदी ने एक मीटिंग में सारे सांसदों से कहा था कि अपने काम को करते हुए कभी हिंदू-मुसलमान मत करना. विकास की धारा सारे समाज तक समान रूप से पहुंचनी चाहिए.
  9. इन लोगों ने क्या किया पता है. वह जो ओवैसी साहब वहां बैठते हैं ना, उन्होंने मेरा नाम रख दिया मौलाना राधा मोहन अग्रवाल. अब इससे बड़ी जीत मेरी क्या होगी. 

  10. हजरत मोहम्मद साहब ने अपनी आयतों में लिखा है. चार आयतें हैं, जिसमें हजरत मोहम्मद साहब कहते हैं- एक भी पैसा किसी को दो तो उसे लिखो. उसका उदाहरण दो. उसका गवाह बनाओ. ताकि ताकीद रहे कि तुम्हारे देने को कोई चुनौती न दे पाए. तुम कहते हो तो तुम्हारे पास इतनी सारी संपत्ति है, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radha Mohan Das, Rajya Sabha, Waqf Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com