विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

संसद में आज पेश किया जाएगा लोकपाल बिल

विपक्ष के कड़ें तेवरों के साथ-साथ सहयोगियों के भी विरोध के बीच सरकार ने सांसदों के बीच लोकपाल बिल की प्रतियां सभी सांसदों के बीच बंटवा दी हैं।
नई दिल्ली: विपक्ष के कड़ें तेवरों के साथ-साथ सहयोगियों के भी विरोध के बीच सरकार ने सांसदों के बीच लोकपाल बिल की प्रतियां सभी सांसदों के बीच बंटवा दी हैं। लोकपाल विधेयक को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र के विस्तार के संबंध में बुधवार को सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है और गुरुवार को लोकसभा में विधेयक को पेश किया जाएगा। संसद के शीतकालीन सत्र को 27 से 29 दिसंबर तक बढ़ाने के संबंध में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से विचार-विमर्श किया। संसद परिसर में प्रणब से मिलने के बाद आडवाणी ने संवाददाताओं को बताया, शीतकालीन सत्र 27 से 29 दिसंबर तक चलेगा और लोकपाल विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। आडवाणी के साथ लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली भी प्रणव से मुलाकात में शामिल थे। गौरतलब है कि लोकपाल विधेयक को संसद के वर्तमान सत्र में ही पारित करने की प्रतिबद्धता जताते हुए सरकार ने संसद के शीत सत्र में क्रिसमस की छुट्टियों के बाद तीन दिन के विस्तार का संकेत दिया था। हालांकि पूर्वोत्तर, केरल और गोवा के कुछ सांसदों ने इस पर आपत्ति जताई। संसद के वर्तमान सत्र का अंतिम दिन कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसंबर था जिसे अब 29 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संसद, सत्र, 29 दिसंबर, सरकार, विपक्ष
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com