विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2020

बाबरी विध्वंस नहीं होता, तो राम मंदिर का भूमिपूजन देखने को नहीं मिलता : संजय राउत

Shiv Sena on Babri Demolition Verdict: शिवसेना ने बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले में सभी आरोपियों को बरी करने का स्वागत करते हुए कहा कि निर्णय अपेक्षित था

बाबरी विध्वंस नहीं होता, तो राम मंदिर का भूमिपूजन देखने को नहीं मिलता : संजय राउत
Shiv Sena on Babri Demolition Verdict: शिवसेना ने फैसले का स्वागत किया
मुंबई:

Shiv Sena on Babri Demolition Verdict: शिवसेना ने बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले में सभी आरोपियों को बरी करने का स्वागत करते हुए कहा कि निर्णय अपेक्षित था, हमें उस एपिसोड को भूल जाना चाहिए क्यों अब राम मंदिर बनने जा रहे है. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं और मेरी पार्टी शिवसेना, कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी और उमा भारती जी समेत उन लोगों लोगों को बधाई देते हैं जो बरी हुए हैं. 

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जो कहा है कि ये कोई साजिश नहीं थी, ये ही निर्णय अपेक्षित था. हमें उस एपिसोड को भूल जाना चाहिए,अब अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है. अगर बाबरी का विध्वंस नहीं होता तो आज जो राम मंदिर का भूमिपूजन हुआ है वो दिन हमें देखने को नहीं मिलता. 

बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस.के. यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। यह एक आकस्मिक घटना थी. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले, बल्कि आरोपियों ने उन्मादी भीड़ को रोकने की कोशिश की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena On Babri Demolition Verdict, Babri Masjid Demolition Verdict, Sanjay Raut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com