रंगभेद वाले बयान पर विवाद के बाद सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (Indian Overseas Congress) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम (Jairam Ramesh) रमेश ने दी. उन्होंने X पर लिखा- 'पित्रौदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया.
सैम पित्रोदा अक्सर अपने बयानों से लोगों के निशाने पर आ जाते हैं. पित्रोदा ने बुधवार को ही रंगभेद को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत में पूर्व के लोग चाइनीज और दक्षिण के लोग साउथ अफ्रीकन जैसे दिखते हैं. कांग्रेस ने पित्रोदा के इस बयान से किनारा कर लिया. सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस ने कहा, "भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है. यह गलत है." लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने इस मुद्दा बना लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"कांग्रेस की लूट, ज़िन्दगी के बाद भी...", सैम पित्रोदा के Inheritance Tax वाले बयान को लेकर बरसे PM
क्या है सैम पित्रोदा का पूरा बयान?
सैम पित्रोदा ने अंग्रेजी अखबार 'द स्टेट्समैन' को दिए एक इंटरव्यू में भारत की विविधता को लेकर ये विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा, "हम 75 साल बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं. लोग इधर-उधर के झगड़ों को छोड़कर एक साथ रहते थे. हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं. यहां हम सभी भाई-बहन हैं. हम सभी अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, रीति-रिवाजों और खाने का सम्मान करते हैं. यही वह भारत है जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए एक जगह है. यहां हर कोई एक-दूसरे के लिए थोड़ा-बहुत समझौता करता है.'
इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा ने कहा, "हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं. जहां ईस्ट के लोग चाइनीज जैसे, वेस्ट के लोग अरेबिनय जैसे, नॉर्थ के लोग गोरे जैसे और साउथ के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं."
बजट में एस्टेट ड्यूटी या इन्हेरिटेंस टैक्स फिर से लगाए जाने की संभावना
श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 8, 2024
Mr. Sam Pitroda has decided to step down as Chairman of the Indian Overseas Congress of his own accord. The Congress…
कांग्रेस ने बयान से किया किनारा
इससे पहले जयराम रमेश ने कहा, "सैम पित्रोदा ने भारत की विविधताओं की जो उपमाएं दी हैं, वह गलत और अस्वीकार्य है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है."
पीएम मोदी ने बनाया मुद्दा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तेलंगाना के वारंगल में जनसभा के दौरान पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने कहा, "आज मैं बहुत गुस्से में हूं. लोग मुझे गाली दें तो मैं गाली सह लेता हूं; लेकिन शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है कि मेरे मन में गुस्सा भर गया है. क्या मेरे देश में चमड़ी का रंग देखकर लोगों की योग्यता तय होगी. चमड़ी के रंग का खेल खेलने का हक शहजादे को किसने दिया है? संविधान सिर पर लेकर नाचने वाले लोग मेरे देश का अपमान कर रहे हैं."
इन्हेरिटेंस टैक्स को लेकर दे चुके बयान
पित्रोदा ने हाल ही में अमेरिका के इन्हेरिटेंस टैक्स को लेकर बयान दिया था. जिसे लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई थीं. पित्रोदा ने कहा था, "अमेरिका में इन्हेरिटेंस टैक्स का कल्चर है. जब किसी की मौत हो जाती है, तब उसकी संपत्ति का कुछ हिस्सा सरकार को भी देना पड़ता है. भारत में ऐसा कोई कानून नहीं हैं. यहां अगर किसी के पास 10 अरब रुपये की संपत्ति है, तो मरने के बाद उसके बच्चों को सारी संपत्ति मिल जाती है, जनता के लिए कुछ नहीं बचता."
पीएम मोदी ने उठाया था इन्हेरिटेंस टैक्स का मुद्दा
सैम पित्रोदा के इस बयान के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला था. मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ गए हैं, इसलिए वो इन्हेरिटेंस टैक्स की बात कर रहे हैं.'' वहीं, अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई है''.
तैयार हो जाए देश! पीएम मोदी सरकार 34 साल बाद फिर लागू कर सकती है 'इन्हेरिटेंस टैक्स'
कांग्रेस ने किया बयान से किनारा
बवाल के बीच कांग्रेस पित्रोदा के बयान से किनारा किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं. यहां सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पित्रोदा के विचार हमेशा कांग्रेस की राय से मेल खाते हों." राहुल गांधी ने भी पित्रोदा के बयान से खुद को अलग कर लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं