विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

भंवरी देवी के कत्ल के आरोपी सहीराम ने किया सरेंडर

भंवरी देवी के कत्ल के आरोपी सहीराम ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है। सहीराम ने जोधपुर की अदालत में सरेंडर किया।
जोधपुर: भंवरी देवी के कत्ल के आरोपी सहीराम ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है। सहीराम ने जोधपुर की अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे दो जनवरी तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। अब सीबीआई उससे ये जानने की कोशिश करेगी कि भंवरी देवी की हत्या का साजिश कैसे रची गई और किस तरह से भंवरी को ठिकाने लगाया गया। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सहीराम ने ही पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के कहने पर भंवरी की हत्या की साजिश रची थी हालांकि अभी तक इस बात के ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि मदेरणा ने भंवरी की हत्या करने को कहा था। इस मामले में मदेरणा के साथ-साथ भंवरी के पति अमरचंद को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई को उम्मीद है कि अब सहीराम इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी साजिश पर से परदा उठा सकता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सहीराम, भंवरी देवी केस, जोधपुर, सरेंडर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com