विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2019

मनी लॉन्ड्रिंग केस: पहले दिन 5, दूसरे दिन 9 घंटे की पूछताछ के बाद आज फिर ED के सामने पेश हुए हैं रॉबर्ट वाड्रा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामने कर रहे प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से आज एक बार फिर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे हैं.

रॉबर्ट वाड्रा (फाइल तस्वीर)
नई दिल्ली:

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामने कर रहे प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से आज एक बार फिर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. रॉबर्ट वाड्रा से इससे पहले दो दिन पूछताछ हो चुकी है. बुधवार को वाड्रा से करीब 5 घंटे पूछताछ हुई थी और इस दौरान उन्हें करीब 40 सवालों का सामना करना पड़ा था. इसके बाद गुरुवार को भी लंच के पहले और बाद में मिलाकर कुल करीब 9 घंटे पूछताछ हुई थी. ख़बरों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय वाड्रा के जवाबों से संतुष्ट नहीं है इसलिए उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और फिर उस पैसे से लंदन में प्रॉपर्टी ख़रीदने का आरोप है. 

धन शोधन मामले में अग्रिम जमानत के लिए अदालत पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा जब पहली बार ईडी के सामने पेश होने गए थे, तब उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ईडी दफ्तर छोड़ने गईं थीं. इस बीच प्रियंका गांधी ED दफ्तर से कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं. प्रियंका ने NDTV से बात करते हुए कहा कि 'मैं अपने पति के साथ हूं.' वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी में उनके साथ थीं और उनके पीछे एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां थीं. उन्होंने वाड्रा को मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित ED के दफ्तर के सामने छोड़ा और वहां से फौरन अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हो गईं. वाड्रा करीब तीन बजकर 47 मिनट पर ईडी के दफ्तर पहुंचे. उनके वकीलों का एक दल पहले ही वहां पहुंच चुका था.

मनी लांड्रिंग मामले में राबर्ट वाड्रा ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रूख किया 

यह मामला लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर पर स्थित एक संपत्ति की खरीद में धन शोधन के आरोपों से संबंधित है. इसे 19 लाख पाउंड में खरीदा गया था और इसका स्वामित्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा के पास है. 

बता दें कि यह पहला मौका है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा वाड्रा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आपराधिक आरोपों के सिलसिले में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं. वाड्रा ने पहले इन आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि राजनीतिक बदले के लिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है. 

VIDEO- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वाड्रा से पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert Vadra, Money Laundering Case, Obert Vadra Arrives At ED Office, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com