विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

बीकानेर मनी लॉन्ड्रिंग केस : जयपुर में ईडी के दफ्तर के सामने लगे पोस्टर, रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां से होगी पूछताछ, प्रियंका गांधी भी साथ पहुंची

रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंच गए हैं उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं.  

बीकानेर मनी लॉन्ड्रिंग केस : जयपुर में ईडी के दफ्तर के सामने लगे पोस्टर, रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां से होगी पूछताछ, प्रियंका गांधी भी साथ पहुंची
ईडी दफ्फत के बाहर यह पोस्टर लगाया गया है.
नई दिल्ली:

जयपुर में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पोस्टर लगाए हैं. जिसमें प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी है. पोस्टर में उनके समर्थन में नारे लिखे गए हैं.  आपको बता दें कि बीकानेर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी आज जयपुर में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन से पूछताछ करेगा. रॉबर्ट वाड्रा की मां मौरीन वाड्रा भी उस फर्म में पार्टनर हैं, जिसने ज़मीन का सौदा किया था.  रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंच गए हैं उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं.   मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में रोड शो के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात जयपुर पहुंच गईं. इससे पहले जब ईडी ने दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की थी, तब भी प्रियंका पति को प्रवर्तन निदेशालय के ऑफ़िस तक उन्हें छोड़ने और लेने गई थीं.

 

 

इस मामले में मायावती से काफी आगे निकल चुकी हैं प्रियंका गांधी

दिल्ली में पिछले सप्ताह, ईडी ने विदेश में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने में उनकी कथित भूमिका के लिए धनशोधन के संबंध में उनसे गहन पूछताछ की थी. राजस्थान उच्च न्यायालय ने वाड्रा और उनकी मां को ईडी के साथ सहयोग करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ नया समन जारी किया था. इस मामले में इससे पहले वाड्रा ने एजेंसी द्वारा भेजे गए तीन समन का जवाब नहीं दिया था.

 

 

रॉबर्ट वाड्रा ने पत्‍नी प्रियंका के लिए की भावुक अपील, कहा - अब वह लोगों के साथ, कृपया उन्‍हें सुरक्षित रखें

वाड्रा और उनकी मां के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत बयान दर्ज किया जाएगा. राजस्थान पुलिस ने जमीन आवंटन में कथित फर्जीवाड़े को लेकर बीकानेर तहसील द्वारा दर्ज शिकायत पर आरोप-पत्र और एफआईआर दर्ज किया था, जिसका अध्ययन करने के बाद ईडी ने बीकानेर जमीन सौदा मामले में 2015 में आपराधिक मामला दर्ज किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert Vadra ED News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com