उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक इंटरव्यू में यूपी के ताजा हालात, संभल विवाद, मुस्लिमों, नेजा मेला और महाकुंभ समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से यूपी में दंगे बंद हो गए. पिछले 8 सालों में राज्य में काफी बदलाव हुआ है. विकास के लिए जनता का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि यूपी के हर क्षेत्र में बदलाव हुआ है. जनता का भरोसा हमारी सरकार के प्रति बढ़ा है. बता दें कि सीएम योगी ने ये सभी बातें ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहीं. उन्होंने आगे कहा कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. 100 हिंदुओं के बीच भी मुस्लिम सरक्षित हैं. मुस्लिम खतरे में नहीं बल्कि ऐसा कहने वाले नेताओं का वोटबैंक खतरे में है. वह वोट को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी बातें करते हैं.
"मुस्लिम यूपी में सबसे सुरक्षित"
मुस्लिम खतरे में हैं, उनको इबादत की जगह नहीं मिलेगी? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी मस्जिद पर कब्जा करके क्या करेगी. वक्फ के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. हमारे भीतर सम्मान का भाव है. सीएम योगी ने कहां कि मुस्लिम तभी सुरक्षित हैं, जब हिंदू सुरक्षित हैं. रंगों को लेकर दोहरा आचरण नहीं अपनाना चाहिए. रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं तो फिर रंगों से परहेज क्यों. विपक्ष के लोग वोट बैंक के लिए भड़काऊ बयानबाजी करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संभल पर क्या बोले सीएम योगी?
संभल पर सीएम योगी ने कहा कि वहां जितने भी मंदिर हैं, उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है. अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से ज्यादा तीर्थ स्थलों की पहचान की है, बाकी की खोज जारी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सनातन हिंदू धर्म के अहम स्थल भारत की विरासत के प्रतीक हैं. जिनके पास आंखें हैं, वे देख ले कि संभल में क्या हुआ? संभल सच्चाई है. सीएम योगी ने कहा कि इस्लाम के मुताबिक,
हिंदू मंदिरों के खंडहरों पर मस्जिद निर्माण पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस्लाम कहता है कि हिंदू मंदिरों को नष्ट करके बनाए गए इबादत स्थल ऊपरवाले को स्वीकार नहीं हैं. फिर उन्हें क्यों बनाया.
नेजा मेला पर क्या बोले सीएम योगी?
नेजा मेला आयोजन पर सीएम योगी ने कहा कि आक्रंताओं का महिमामंडन नहीं करना चाहिए. इन विदेशियों ने भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ किया. बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया. उनका महिमामंडन आस्था, मातृशक्ति और देश का अपमान है. उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी ने उत्तर प्रदेश में कोई युद्ध नहीं जीता था. वह विदेशी लुटेरा था. उसने सोमनाथ मंदिर को लूटने का काम किया था. हिंदू राजाओं ने उसे ऐसी क्रूर मौत दी थी, जिसको इस्लाम में भी क्रूर मौत माना जाता है.
वोट बैंक की राजनीति कर रहा विपक्ष
पीएम मोदी ने तीन तलाक को खत्म कर महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया. आज महिलाओं को मजबूत सुरक्षा कवच मिला है. कांग्रेस नेता वही बोल रहे हैं, जो उनकी पार्टी का एजेंडा है. विपक्ष के नेता सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं.
बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी सरकार द्वारा किए गए बुलडोजर एक्शन पर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि कभी-कभी लोगों को उसी भाषा में चीजों को समझाने की जरूरत होती है,जिसे वो समझते हैं. सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानूनी परिणाम भुगतने होंगे. ऐसे लोगों को उसी भाषा में समझाया जाना चाहिए, जिसमें वे इसे समझते हैं. अगर कोई हिंसा करता है तो हमें उसकी हिंसा का जवाब वहीं देना होगा. मथुरा में चल रहे धार्मिक स्थल विवाद पर उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अदालत के आदेशों का पालन कर रही है, वरना वहां बहुत कुछ हो सकता था.
महाकुंभ पर विपक्ष ने की तुष्टिकरण की राजनीति
प्रयागराज में हुए महाकुंभ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा कि जैसी जिसकी दृष्टि होती है उसे वैसा ही दिखाई देता है. ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहा, जबकि पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे. ये नेता तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. जो प्रयागराज गया, उसने महाकुंभ की भव्यता देखी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं