दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 24 साल के रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की इलाके के बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश, ताजुद्दीन और इस्लाम के तौर पर हुई है. पुलिस का कहना है कि घर के पास ही रिंकू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था. तभी वहां झगड़ा हो गया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि, परिवार का कहना है कि रिंकू की हत्या इसलिए कि गई की वो इलाके में जय श्री राम के नारे लगाता था. 5 अगस्त 2020 को रिंकू ने 'राम मन्दिर' बनने की खुशी में इलाके में श्री राम रैली निकाली थी. तब भी आरोपी पक्ष के लोगों ने ऐतराज जताया था. हालांकि जब ये सवाल पुलिस से किया गया तो उन्होंने कहा कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं, झगड़ा रेस्तरां बंद होने और बिजनेस को लेकर दुश्मनी के चलते शुरू हुआ था. हम जांच कर रहे हैं, सभी एंगल पर.
वहीं इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान भी आ गया है.रिंकू शर्मा हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि 10 फरवरी को देर शाम मंगोलपुरी इलाके में एक रेस्तरां में कुछ लड़के बर्थडे पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे. वहां एक पुराने रेस्तरां बिजनेस बंद होने को लेकर झगड़ा हुआ, इसके बाद वो चले गए. उनमें से एक लड़का और झगड़े में शामिल कुछ लड़के दोबारा रिंकू शर्मा के घर के पास पहुंचे और इसी लड़ाई में रिंकू को चाकू लगा, जिससे उसकी मौत हो गई. 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम हर एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
परिवार का आरोप है कि तब से ही आरोपियों ने रिंकू शर्मा को टारगेट पर ले लिया था. मृतक रिंकू शर्मा के भाई मनु शर्मा ने बताया की वो बजरंग दल से जुड़ा हुआ था और मंगोलपुरी का हनुमान चालीसा प्रमुख था. 5 अगस्त को राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य में हमने इलाके में श्री राम रैली निकाली थी. तब भी हमारे साथ अनबन हुई थी. इन्होंने हमें धमकी दी थी. फिर मौका मिलते ही बुधवार को भाई को मार दिया.
मृतक रिंकू शर्मा की मां राधा शर्मा ने बताया की 30-40 लोग आए. लाठी, डंडे और चाकू साथ लाए थे. मेरे बेट को बहुत मारा... जब मारा था तब भी वह जय श्री राम बोल रहा था. वहीं, रिंकू शर्मा के पिता अजय शर्मा ने बताया कि मेरा बेटा जन्मदिन की पार्टी से वापस आया. तभी पीछे से हमलावर आए और हमला कर दिया. मेरा बेटा बजरंग दल से जुड़ा हुआ है इसलिए बार-बार हमको धमकी देते थे. बोलते थे छोडूंगा नहीं. मेरे बेटे को चाक़ू मार दिया. मेरे छोटे बेटे को भी मारा है और मुझे बोलकर गए कि हमने तेरे बेटे को मार दिया.
पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. धर्मिक जैसा मामला हमारी जांच में नहीं आया है. इन लोगों ने आपस में मिलकर रोहिणी में एक रेस्टोरेंट भी खोला था, जिसको लेकर इनको नुकसान हुआ था. उसको लेकर भी मनमुटाव था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं