समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को गद्दार कहे जाने का मुद्दा आज राजस्थान विधानसभा में भी जोरशोर से उठा. बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सदन में पॉइंट ऑफ इंफॉर्मेशन के जरिए इस बयान का विरोध किया और संसदीय कार्रवाई की मांग की. जैसे ही कृपलानी ने इस मुद्दे को उठाया कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सदन में इस विषय पर चर्चा नहीं हो सकती.
बीजेपी विधायकों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी विधायकों ने एकजुट होकर सवाल उठाया कि राणा सांगा के अपमान पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती. इस पर सदन में हंगामे की स्थिति बन गई. श्रीचंद कृपलानी ने कांग्रेस विधायकों के रुख पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके खड़े होने से यह स्पष्ट हो गया कि आप रामजीलाल सुमन के बयान के समर्थन में हैं. कांग्रेस ने खुद अपनी पोल खोल ली.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उन्होंने कहा कि जो लोग राणा सांगा जैसे वीर योद्धा का अपमान करने वालों के साथ खड़े हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए. इस दौरान सदन में “राणा सांगा का अपमान सहन नहीं करेंगे”के नारे भी गूंजे. सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस विधायक दल रामजीलाल सुमन के साथ खड़ा है, जो राणा सांगा का अपमान करने वाले के साथ हैं. यह निंदनीय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं