विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

'राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए', सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि राम सेतु प्राचीन स्मारक कहलाने के लिए सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करता है. ⁠क्योंकि ये ऐतिहासिक, पुरातात्विक और कलात्मक शर्तों को पूरा करता है.

'राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए', सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
नई दिल्ली:

राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाने की मांग को लेकर बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका के जरिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की है कि वह राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक और राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग वाली उनकी याचिका पर फैसला ले.

Latest and Breaking News on NDTV

याचिका में सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के जनवरी 2023 के आदेश के अनुसार उन्होंने केंद्र को अर्जी देकर रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की थी. ⁠लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है.

याचिका में स्वामी ने कहा कि राम सेतु प्राचीन स्मारक कहलाने के लिए सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करता है. ⁠क्योंकि ये ऐतिहासिक, पुरातात्विक और कलात्मक शर्तों को पूरा करता है.

जनहित याचिका में कहा गया है कि राम सेतु  प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल अधिनियम 1958 की धारा 3/4 के तहत सभी शर्तें पूरा करता है. इसलिए प्राचीन स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व और राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने वाले नियम के तहत केन्द्र सरकार इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए बाध्य है.
 

लेखक के बारे में
img
आशीष भार्गव
Senior Editor – Legal News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Setu, Subramanian Swamy, Supreme Court, Subramanian Swamy Filed Petition In The Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com