पश्चिम बंगाल में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राज्य के 10 सबसे संवेदनशील जिलों में पुलिस प्रशासन ने विशेष निगरानी बढ़ा दी है, जहां आईजी और डीआईजी रैंक के 29 आईपीएस अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं. रामनवमी के मौके पर होने वाली रैलियों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता में इस बार 65 रैलियों का आयोजन होने जा रहा है. इन रैलियों की सुरक्षा के लिए करीब 14 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. राज्य भर में शांति बनाए रखने के लिए 9 अप्रैल तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, रैली मार्गों से ईंट-पत्थर जैसे संभावित खतरे को हटाने का काम भी पूरा कर लिया गया है. पुलिस का कहनां है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वे पूरी तरह मुस्तैद हैं.
पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान पिछले कुछ वर्षों से तनाव की स्थिति देखी गई है. खास तौर पर 2017 के बाद से राज्य के कई इलाकों में इस पर्व के दौरान हिंसा और अशांति की घटनाएं सामने आई हैं. पिछले तीन सालों में राजनीति का प्रभाव इस उत्सव पर बढ़ता गया है, जिसके चलते रैलियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है. इस बार हालात को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और बॉडीकैम जैसे आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया है. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके.
कोलकाता के अलावा हावड़ा सिटी, बैरकपुर, चंदननगर, मालदा, इस्लामपुर, आसनसोल-दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, हावड़ा ग्रामीण, मुर्शिदाबाद और कूचबिहार जैसे इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इन क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम तैनात की गई है, जिसमें छह पुलिस कमिश्नरेट और चार जिला पुलिस क्षेत्र शामिल हैं. इन सभी इलाकों में पिछले कुछ वर्षों से रामनवमी के दौरान अशांति की खबरें सामने आती रही हैं. इस बार पुलिस ने तय किया है कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा.
रामनवमी की रैलियां सुबह 10 बजे से शुरू होंगी और पूरे दिन चलेंगी. पुलिस ने रैली मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है. ड्रोन से हवाई निगरानी के साथ-साथ सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा, पुलिसकर्मियों के पास बॉडीकैम भी हैं, जिससे हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा सके. पुलिस का कहना है कि इन उपायों से न सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि किसी भी घटना के बाद त्वरित कार्रवाई भी की जा सकेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं