विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल, 9 हुए सस्पेंड

राजस्थान सरकार ने हड़ताल पर गए 9 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है और 120 डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है।
Jaipur: राजस्थान सरकार ने हड़ताल पर गए 9 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है और 120 डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया है। राज्य में डॉक्टरों की हड़ताल का ये तीसरा दिन है। राज्य के 9000 सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हड़ताली डॉक्टरों की मुख्य मांग समयबद्ध प्रमोशन है। सरकार डॉक्टरों को 6 साल पर तरक्की देने को तैयार है यानी 18 साल में तीन बार तरक्की लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें 12 साल बाद 2 प्रमोशन एक साथ मिलें। सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। उसका तर्क है कि बाकी सरकारी कर्मचारी भी ऐसी ही मांग करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, डॉक्टर, हड़ताल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com