राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके के गढ़ टकनेत की डाला वाली ढाणी में बीती देर रात एक बदमाश महिपाल को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों के हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट व खंडेला एसएचओ इंद्रजीत यादव से भी बदमाशों ने मारपीट की है. बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की.
पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर आरएसी के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इसके बाद हालात काबू करने में पुलिस कामयाब हो पाई. सभी घायलों को बदमाशों से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस टीम मामले में करीब एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों को पकड़कर अजीतगढ़ पुलिस थाने लाई है. पुलिस पर हमले की सूचना पर देर रात सीकर एसपी भूवन भूषण यादव भी मौके पर पहुंचे और पूरी रात गांव में मोर्चा संभाले रहे. वहीं, बीती देर रात से ही डाला वाली ढाणी पुलिस छावनी बना हुआ नजर आया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि देर रात अजीतगढ़ थाने की पुलिस टीम बदमाश महिपाल को पकड़ने के लिए गढ़ टकनेत की डाला वाली ढाणी में देने गई थी, इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं