- बीजेपी विधायक दिलावर ने हाईकोर्ट के आदेश की दी है चुनौती
- हाईकोर्ट डिवीजन बेंच में मामला सिंगल बेंच के पास भेजा था
- कांग्रेस में विलय करने वाले BSP विधायकों ने भी याचिका दाखिल की है
राजस्थान के बसपा विधायकों का काँग्रेस में विलय के मामले में BJP विधायक मदन सिंह दिलावर ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.याचिका में दिलावर ने हाईकोर्ट ने उस आदेश को चुनोती दी है जिसमें हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दिलावर की याचिका का निस्तारण करते हुए सिंगल बेंच के समक्ष भेज दिया था. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बसपा विधायकों के वोटिंग पर रोक लगाने से तुरंत रोक लगाने से इंकार करते हुए मामले को सिंगल बेंच के समक्ष भेज दिया था. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा कि 11 अगस्त को सिंगल बेंच ये तय करेगी कि बसपा विधायकों की वोटिंग पर रोक लगाई जाए या नहीं.इसी आदेश को दिलावर ने सुप्रीम कोर्ट में चुनोती दी है.
गहलोत ने मोदी सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, कहा-ये विनाशकारी साबित हुईं
दिलावर ने बसपा विधायकों की वोटिंग पर रोक की मांग की है, वहीं बसपा के 6 विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित मामले को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की मांग की है. जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच सुनवाई करेगी.राजस्थान हाईकोर्ट में 11 अगस्त को सुनवाई होनी है.बीजेपी विधायक दिलावर सिंह और बसपा ने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय असंवैधानिक बताया है. मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ ने अपील पर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी किया था,लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया. उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में दलील दी थी कि खंडपीठ में अपील विचार करने योग्य नहीं है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
सिब्बल ने यह भी कहा कि किसी भी विधायक को नोटिस दिए जाने के लिए विधानसभाध्यक्ष कार्यालय का इस्तेमाल डाकघर के रूप में नहीं किया जा सकता है. इस पर पीठ ने जैसलमेर के जिला न्यायाधीश के माध्यम से नोटिस भेजने और उन्हें जैसलमेर और बाड़मेर के दो समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का निर्देश दिया. पीठ ने कहा कि एकल पीठ 11 अगस्त को भाजपा और बसपा की अपील पर सुनवाई करेगी.14 अगस्त को राजस्थान विधानसभा सत्र बुलाया गया है.
अशोक गहलोत बोले, सत्र की तारीख आते ही हार्स ट्रेडिंग शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं