विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

...जब राहुल गांधी ने जन्मदिन के दिन कांग्रेस नेताओं और मीडियाकर्मियों को बांटे लड्डू, देखें VIDEO

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को 49 साल के हो गए. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपना जन्मदिन कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया. राहुल गांधी सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं और मीडियाकर्मियों को लड्डू भी बांटे.

Also Read in
राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन के दिन पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं में बांटे लड्डू.
  • राहुल ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जन्मदिन
  • मीडियाकर्मियों और नेताओं को खिलाया लड्डू
  • PM मोदी ने दी राहुल गांधी को बधाई
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज जन्मदिन है. 49 साल के हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपना जन्मदिन कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया. राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं को लड्डू भी बांटे. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विभिन्न नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई भी दी. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. राहुल गांधी ने इस पर प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया.

राहुल गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई तो कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसे दिया जवाब

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए.' इसके जवाब में राहुल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.'

इस बॉलीवुड एक्टर ने राहुल गांधी को यूं दी जन्मदिन की बधाई, Tweet वायरल

जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी बुधवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी तो प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, के. सुरेश और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी. राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडियाकर्मियों के बीच मिठाइयां बांटीं. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने ट्वीट कर राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके नेतृत्व की तारीफ की और बधाई दी. लोकसभा में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के जन्मदिन का उल्लेख किया तो सदस्यों ने मेजें थपथपाई. राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Birthday, Congres, PM Modi Tweets Rahul Gandhi Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com